Birth Certificate Kaise Banaye अब घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया

Birth Certificate Kaise Banaye अब घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया: बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। क्योंकि बच्चों का स्कूल में दाखिला लेने, आधार कार्ड बनवाने, सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने या बैंक खाता खुलवाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र मांगा जाता है। वर्तमान समय में जन्म प्रमाण पत्र का बनवाना जरूरी है यह एक अनिवार्य दस्तावेज बन गया है। इसलिए हर बच्चे का अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहिए। जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गयी है।

Birth Certificate Kaise Banaye

Birth Certificate Kaise Banaye

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। आप बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनवा सकते हैं। आधार कार्ड बनवाने और स्कूल में दाखिला लेने के लिए सबसे पहले बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र मांगा जाता है। इसके बाद भी कई कार्यों के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए जन्म प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध कराई गई है। हम आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया बता रहे हैं।

अगर आपका जन्म प्रमाण पत्र कहीं खो गया है या आपने इसे नहीं बनवाया है तो हम आपको अपने लेख में बताएंगे कि आप घर बैठे कैसे प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है। ताकि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • बच्चों की अस्पताल डिस्चार्ज बुक
  • माता और पिता का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • राशन कार्ड या वोटर कार्ड या निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आवेदन पत्र एवं शपथ पत्र।

जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग

जन्म प्रमाण पत्र की सहायता से व्यक्ति सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकता है।
बच्चों को स्कूल या कॉलेज के माध्यम से छात्रवृत्ति मिल सकती है।
अगर आपके पास जन्म प्रमाण पत्र है तो आप अन्य दस्तावेज भी आसानी से बनवा सकते हैं।
यदि आपके पास कोई संपत्ति है या आप अपने नाम पर कोई संपत्ति प्राप्त करने जा रहे हैं तो आपको दस्तावेज़ के रूप में अपना जन्म प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
बाल विवाह जैसे शोषण के मामलों से बचने के लिए जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग किया जा सकता है।
सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र देना पड़ता है।


Birth Certificate Offline Kaise Banaye

आप बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन माध्यम से भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी नगर पालिका या ग्राम पंचायत में जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी और सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होगी। इसके बाद उन्हें संबंधित रजिस्ट्रार (नगर पालिका/ग्राम पंचायत) के पास जमा करना होगा। लगभग 1 सप्ताह के बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र बन जायेगा।


How to Apply Birth Certificate Online In Rajasthan

जन्म प्रमाण पत्र 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले राजस्थान सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट pehchan.raj.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम स्क्रीन पर “पब्लिक-फिल एप्लीकेशन फॉर्म” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको जन्म प्रमाणपत्र विकल्प में 'न्यू एप्लिकेशन' का चयन करना होगा।
  • इसके बाद बच्चे का नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता की जानकारी, अस्पताल का नाम, जन आधार नंबर समेत सारी जानकारी भरनी होगी।
  • सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और आपको रेफरेंस नंबर मिल जाएगा।
  • इसके बाद आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
  • इसके साथ सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
  • इसके बाद इसे 15 दिन के भीतर संबंधित रजिस्ट्रार (नगर पालिका/ग्राम पंचायत) के पास जमा करना होगा।
  • इसके बाद करीब एक सप्ताह के अंदर जन्म प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जायेगा।


Birth Certificate Kaise Banaye Important Links

Birth Certificate Online Apply Link: Click Here

Official Website: Click Here

Join WhatsApp Group: Click Here

Join Telegram: Click Here

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.